फिनलैंड की अंतरराष्ट्रीय संस्था हंड्रेड ने बागपत के शिक्षा रत्न अमन कुमार को युवा राजदूत बनाया, रूस यूक्रेन युद्ध संबंधी अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन में भी कर सकते है प्रतिभाग।
अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ० रामकरण से प्रेरित होकर बागपत का नाम विदेश में भी रोशन कर रहे है युवा अमन। बड़ौत (बागपत)। दुबई में भारत के प्रतिनिधित्व के लिए चुने गए जिले बागपत के टयोढी गांव के अमन कुमार ने एक बार फिर बागपत का नाम रोशन करने का काम किया है। शिक्षा उत्थान एवं युवा कल्याण के लिए भारत के लगभग 26.3 करोड़ युवाओं को प्रेरित और समाज सुधार में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए फिनलैंड की अंतरराष्ट्रीय संस्था हंड्रेड ने बागपत के टयोढी गांव के शिक्षा रत्न अमन कुमार को आज अपना यूथ एंबेसडर नियुक्त किया। अमन ने कहा, “यह मेरे लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण है। समाजसेवी के रूप में, मुझे बहुत सारे युवा मिलते है और हंड्रेड युवा राजदूत के रूप में मैं उनकी आवाज और मुद्दे उठाना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि युवाओं की पृष्ठभूमि, लिंग अथवा क्षमता को ध्यान में रखे बिना उनको शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में निहित अवसरों के अन्वेषण का मौका मिलना चाहिए"। हंड्रेड पूरी दुनिया में शिक्षा, नवाचार एवं युवाओं आदि के लिए कार्य करने के लिए जाना जाता है वहीं यूथ एंबेसडर के तौर पर अमन युवाओं के अधिकारों ...