भारत में कोरोना से पहली मौत
भारत में कोरोना से पहली मौत कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। सऊदी अरब से लौटे शख्स की मौत के साथ देश में इस महामारी से अब तक यह पहली मौत है। वहीं इस बीमारी के प्रसार से दिल्ली और हरियाणा सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। दिल्ली में 31 मार्च तक सभी सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया गया है। देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 77 हो गई है, हालांकि इनमें केरल के तीन ठीक हो चुके मरीज भी शामिल हैं। इनमें 17 विदेशी नागरिक हैं। दिल्ली सरकार ने इसके साथ ही सभी सरकारी व निजी कार्यालयों और मॉल समेत सार्वजनिक जगहों को कीटाणु रहित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में 500 से ज्यादा बेड तैयार हैं। खाली पड़े सरकारी फ्लैटों को भी तैयार रखा गया है। वहीं, हरियाणा सरकार ने महामारी अधिनियम 1897 के तहत ‘हरियाणा महामारी सीओवीआईडी-19 विनियमन, 2020’ लागू किया है और यह एक साल तक लागू रहेगा। राज्य स्वास्थ्य विभाग बुधवार तक 44 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच ...