एशिया (Asia)

एशिया(ASIA)
  • एशिया शब्‍द की उत्‍पत्ति हिब्रू भाषा के '' आसु'' (Asu) से हुई है: जिसका अर्थ है: '' अदित सुर्य '' 
  • एशिया उत्‍तर में आर्कटिक सागर ( ध्रुव सागर ) , दक्षिण में हिन्‍द महासागर , पूर्व में प्रश्‍ाान्‍त महासागर तथा पश्‍िचम में यूराल पर्वत से घिरा है। 
  • एशिया पूर्वी गोलार्द्ध में भूमध्‍य रेखा से उत्‍तरी ध्रुव तक स्थित है। यह 10 डिग्री दक्षिण से 80.41 डिग्री उत्‍तरी अक्षांश तथा 26.04 डिग्री  पूर्व  से 169.50 डिग्री पूर्व देशान्‍तर रेखाओं के बीच स्थित है। 
  • एशिया विश्‍व का सर्वाधिक क्षेत्रफल (4,40,30,300 वर्ग किमी ) वाला महाद्वीप है। यह पृथ्‍वी के स्‍थल भाग के 30% क्षेत्र को घेरे हुए है। इसमें 49 देश स्थित हैं । 
  • एशिया महाद्वीप सर्वाधिक जनसंख्‍या वाला महाद्वीप है। यहॉं विश्‍व की लगभग 60% जनसंख्‍या निवास करती है। 
  • एशिया में विश्‍व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर एवरेस्‍ट (8848 मी. ) हिमालय पर्वत श्रेणियों मे (नेपाल में ) स्थित है। 
  • एशिया में विश्‍व का सबसे ऊँचा पठार ' पामीर' है जिसकी औसत ऊँचाई 5000 मीटर है इसी कारण पामीर को ' विश्‍व की छत ' ( root of the world ) कहते हैं।
  • एशिया के प्रमुख द्वीप : जापान द्वीप समूह, ताइवान, फिलीपीन्‍स , इण्‍डोनेशिया , सिंगापूर , मालद्वीव , श्रीलंका , साइप्रस , अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथ्‍ाा लक्षद्वीप हैं।
  • एशिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित प्रमुख द्वीप : जावा , सुमात्रा , बोर्नियों तथा सेलेबिज है । इनमें सर्वाधिक घने रूप में बसा हुआ द्वीप जावा हैं।
  • एशिया में तीन प्रमुख प्रायद्वीप है: (1) अरब का प्रायक्ष्‍ीप  ( विश्‍व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप , क्षेत्रफल 32,50,000 वर्ग किमी. )  (2) दक्‍कन का प्रायद्वीप  (3) इण्‍डोचीन का प्रायद्वीप  । 

Comments

Popular posts from this blog

Young Writers Program by Mindselo

भारत में कोरोना से पहली मौत

Mindselo's Happiness Quest Video Contest