पीएम बोले-केंद्र सरकार का कोई मंत्री नहीं जाएगा विदेश
भारत में कोरोनावायरस: पीएम बोले-केंद्र सरकार का कोई मंत्री नहीं जाएगा विदेश
पड़ोसी देश मांग रहे मदद
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए कुछ पड़ोसी देशों भूटान, मालदीव, ईरान और इटली से सुरक्षात्मक सहायता करने के अनुरोध प्राप्त हुए हैं, जो कि प्रक्रियाधीन हैं। फरवरी में हमने इसी तरह की चीन को चिकित्सकीय मदद के लिए एक खेप भेजी थी।आईपीएल का फैसला उसके आयोजकों पर निर्भर: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कोरोनावायरस के कारण आईपीएल मैचों के रद्द होने की खबरों को लेकर मीडिया से कहा कि यह आयोजकों को तय करना है कि वह टूर्नामेंट कराने को लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं या नहीं। हमारी सलाह है कि ताजा हालात को देखते हुए इस समय ऐसा ना करें।
मंत्रालय ने कहा कि हमारा मानना है कि यह आयोजकों की ओर से लिया जाने वाला निर्णय है। भारत में आईपीएल या अन्य दूसरे खेल आयोजन की मेजबानी को लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से कोई विशेष सिफारिश नहीं की गई है।
दिल्ली में कोरोनावायरस महामारी घोषित
दिल्ली सरकार ने कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 31 मार्च तक सभी सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स बंद करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जिन स्कूल और कॉलेजों में परीक्षाएं नहीं हैं, उन्हें भी बंद रखने का फैसला लिया गया है।
घबराने की जरूरत नहीं : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोनावायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'घबराहट को कहें ना, सावधानी को कहें हां। केंद्र सरकार का कोई मंत्री आने वाले दिनों में विदेश की यात्रा नहीं करेगा। मैं अपने देशवासियों से भी आग्रह करता हूं कि आप भी गैर जरूरी यात्रा न करें। हमें इसे फैलने से रोक सकते हैं और भीड़ वाली जगह जाने से बचकर सुरक्षित रह सकते हैं।' प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है। सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
Comments
Post a Comment