बागपत यमुना नदी में पलटी नाव,डेढ़ दर्जन लोग डूबे। | NMPK Media @Baghpat

बागपत। विपुल जैन
बागपत यमुना नदी में नाव पलटने से डेढ़ दर्जन लोग डूब गए। नाव में सवार सभी लोग हरियाणा से मजदूरी कर वापस लौट रहे थे। इनमें से कई लोगों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया, जबकि कई लोग अभी भी लापता है। 
मिली जानकारी के अनुसार बागपत से काफी लोग खेतो में मजदूरी करने के लिए नाव में सवार होकर हरियाणा जाते है। इनमें अधिकांश महिलाये  होती है। गुरुवार शाम को तकरीबन पांच बजे सभी लोग हरियाणा से मजदूरी कर वापस लौट रहे थे। जब नाव बीच मे पहुची तो वह अचानक डगमगा कर पलट गई और नाव में सवार सभी लोग डूब गए। नाव में सवार लोगों की संख्या तकरीबन 15 बताई जा रही है। इनमें अध‍िकांश महिलाएं है। ग्रामीणों ने किसी तरह तीन महिलाओं को बाहर न‍िकाल लिया, लेकिन इनमें से एक की मौत हो गई। इसके अलावा एक बच्ची का शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस प्रशासन व गोताखोर डूबी महिलाओं की तलाश में लगे हुए है। गोताखोरों न नाव ढूंढ ली है, लेकिन डूबे हुए लोगों का पता अभी नहीं चल सका है। इसकी  खबर पूरे शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा नाव हादसे का योगी सरकार ने संज्ञान लेते हुए डीएम और एसपी को मौक़े पर भेज दिया है। साथ ही एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ की टीम भी मौके पर रवाना हो गई है। योगी सरकार ने सभी का इलाज और मदद करने के निर्देश दिए है। इससे पहले वर्ष 2017 में भी काठा गांव में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया था, इसमें भी दर्जनों मजदूरों की मौत हो गई थी। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर लापता मजदूरों को तलाश करने में जुटे थे। राहत और बचाव कार्य जारी था।

Comments

Popular posts from this blog

Young Writers Program by Mindselo

भारत में कोरोना से पहली मौत

Mindselo's Happiness Quest Video Contest